कान्हाचट्टी: तमासिन झरना के कायाकल्प के लिए उपायुक्त कृतिश्री जी का निरीक्षण, विकास की जगी नई उम्मीद
चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखण्ड में स्थित तमासिन झरना का विकास अब नए सिरे से किया जाएगा। शनिवार को चतरा उपायुक्त कृतिश्री जी ने तमासिन झरना का औचक निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से विकास को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने तमासिन झरना के जीर्ण शीर्ण सीढ़ी की मरम्मत, रेलिंग लगाने, बिजली की व्यवस्था करने और बैठने के लिए चबूतरा बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि