बड़ौत: माउंट लिट्रा जी स्कूल में RTE के तहत चयनित शाहपुर बड़ौली की छात्रा को प्रवेश न मिलने पर रद्द होगी स्कूल की मान्यता
Baraut, Bagpat | Apr 20, 2025 शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बालिका विधि को स्कूल में प्रवेश न दिए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। बीएसए ने शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में प्रवेश नहीं दिए जाने पर मान्यता रद करने की चेतावनी दी है। नोटिस के बाद स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई है। शाहपुर बड़ौली निवासी विधि के पिता विकास ई-रिक्शा चलाता है।