बड़ौत: भड़ल के पास गन्ना लोडर की बाइक से टक्कर में एक युवक की मौत व दूसरे का चल रहा उपचार, मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Apr 19, 2025 भड़ल गांव निवासी कर्णवीर ने दोघट थाने पर तहरीर दी कि 17 अप्रैल को उसका बेटा राहुल 22 वर्ष अपने साथी गौरव के साथ गांव के ही पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने गया था। जब वे बाइक द्वारा तेल भरवाकर वापस आ रहे थे, तो सामने से आ रहे गन्ना लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोडर चालक मौके से फरार हो गया। लोडर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।