बड़ौत: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की नगदी व जेवरात सहित लापता, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी
Baraut, Bagpat | Apr 19, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से 1 अप्रैल से नाबालिक लड़की लापता है, परिवार के अनुसार पलड़ी निवासी एक हिस्ट्रीशीटर उसे बहला फुसलाकर लेकर गया है। जो अपने साथ ₹50000 की नगदी व सोने की चैन व अंगूठी भी लेकर गई है। मामले में बड़ौत निवासी पति-पत्नी पर हिस्ट्रीशीटर का साथ देने का आरोप है। बागपत पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे बताया कि थाना बड़ौत पर मुकदमा दर्ज है।