पिछोर: पिछोर तहसील न्यायालय में न्यायोत्सव का आगाज, बाइक रैली से हुआ विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज सोमवार को 11:00 तहसील पिछोर सिविल न्यायालय में सभी न्यायाधीशगण अधिवक्तागढ़ एवं पुलिस प्रशासन तहसील न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,कर्मचारियों के सहयोग से वाहन रैली का आयोजन किया।लोगों को विधिक जागरूकता हो,लोगों को विधिक कानूनी जानकारी प्राप्त हो,इसी संबंध में रैली का आयोजन किया गया।