हाथरस: गांव नगला शीशम में ताला चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से की मारपीट, थाने में की गई शिकायत
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला शीशम में घर में ताला चोरी के चक्कर में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर डंडे से उसकी धुनाई कर दी इस मारपीट में व्यक्ति के शरीर एवं पैरो में गंभीर चोट आई है आज रविवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है