अकबरपुर: कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माती रिजर्व पुलिस लाइन परेड़ ग्राउंड में बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत माती रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।इस दौरान जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त तथा पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को दंगा-फसाद जैसी स्थिति में कम से कम बल प्रयोग करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने आदि का अभ्यास कराया गया