शामली: मुजफ्फरनगर में शिक्षक पर हमले के बाद शामली में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
Shamli, Shamli | Apr 7, 2026 मंगलवार की दोपहर ढ़ाई बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के आरके पीजी कॉलेज में समस्त शिक्षक व कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, यह विरोध मुजफ्फरनगर के एसडी डिग्री कॉलेज में सहायक प्रवक्ता व चीफ प्राक्टर डा. अरविंद पंवार की गर्दन पर पर हमले की घटना सामने आने के बाद हुआ। शिक्षकों व कर्मचारियों ने हमले की घटना की निंदा की है।