हजीरा पुलिस ने आरोपियों को उसी घटनास्थल पर पहुंचाया, जहां किशन सिकरवार पर चली थी पिस्टल की गोलियां, पुलिस ने निकाला जुलूस,
ग्वालियर। कांचमिल रोड पर किशन सिकरवार के ऊपर पिस्टल से गोली चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में थाना हजीरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रुख अपनाया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं CSP नागेंद्र सिकरवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े बिंदुओं की जानकारी जुटाई।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाते हुए जुलूस निकाला गया। कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।
मौके पर SI अशोक तोमर, ASI यशवंत राजावत, अनिल गुप्ता, रामकृष्ण माहौर, शैलेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, कमलकांत पराशर, धर्मेंद्र तोमर एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
SP Gwalior Madhya Pradesh Police