मुरैना जेल से कुछ दिन पहले ही छूटा था आरोपी, 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड बरामद
ग्वालियर। थाना हजीरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी संदीप तोमर उर्फ राम लला तोमर निवासी जल के नगर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी ससुराल रेशम मिल, कांच मिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर हजीरा पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ हत्या जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही मुरैना जेल से छूटकर बाहर आया था।
👮♂️ इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका,
इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनिल गुप्ता, आरक्षक ध्रुव गुर्जर, आरक्षक योगेंद्र तोमर एवं आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।