रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने राजधानी में अपराध पर लगाम लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। आज सुबह से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।
35 से अधिक चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दोपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है। नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेजों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
#Raipur #RaipurPolice #CGPolice #RaipurNews #Chhattisgarh CGNews BreakingNews PoliceChecking TrafficChecking CrimeControl RaipurCommissionerate ViralNews TodayNews ChhattisgarhNews