पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव बोले- पवन सिंह को मेरी ओर से शुभकामनाएं, जल्द संसद भवन पहुंचे
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को कहा है कि मेरी शुभकामनाएं पवन सिंह के साथ है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द संसद भवन पहुंचे। वहां सिनेमा के लिए, शिक्षा के लिए, हमारी भाषा के लिए, लोगों के रोजगार के लिए आवाज़ उठाएं। जहां तक मदद होगी, हम उनके साथ हैं।