तिल्दा: दुष्कर्म पीड़िता मासूम नाबालिक की पहचान सोशल मीडिया पर ना की जाए, थाना प्रभारी ने कड़े कानून के प्रावधान की दी जानकारी
Tilda, Raipur | Apr 30, 2026 नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी दुष्कर्म पीड़िता मासूम या नाबालिग की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखना है उन्होंने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर इस तरह की पहचान उजागर की जाती है तो कड़े कानूनी कार्रवाई की जा सकती है ताजा घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है