मंडला: उदय चौक से निकली शोभायात्रा, डिंडोरी और शहडोल का कुदम नृत्य दल हुआ शामिल
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर उदय चौक में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया। गुरुवार पांच बजे शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शहडोल, और डिंडोरी के कुदम कलाकार के साथ छत्तीसगढ़ से डीजे साउंड शामिल रहा। शोभायात्रा में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।