कल्पना मिश्रा के परिजनों को न्याय दिलाने आगे आया भगवती मानव कल्याण संगठन; 8-9 सितंबर को अभियान
रीवा में हाल ही में हुए कल्पना मिश्रा प्रकरण को लेकर 'भगवती मानव कल्याण संगठन' ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए पीड़िता के परिवार को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। संगठन के जिला अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यदि किसी को उचित इलाज न मिल सके और जान गंवानी पड़े, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।