झींकपानी स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट को बचाने और इसे बंद नहीं होने देने की मांग को लेकर कंपनी के वर्करों और मजदूरों ने 1 जुलाई को झींकपानी से चाईबासा तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सोमवार को एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।