गोरखपुर: लूट का अपराध करने के आरोप में एक अभियुक्त को रामगढ़ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
किसी काम से बंधे वाली रोड पर हर्ष वाटिका के पास वादी पैदल जा रहा था, कि तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पीछे से आकर वादी का मोबाइल छीन कर भाग गए। इस संबंध में तहरीर के आधार पर रामगढ़ ताल थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था आज उपरीक्षक सुनील शर्मा और उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अरुण कुमार को परसहिया थाना रामगढ़ ताल से गिरफ्तार किया गया है।