हज़ारीबाग: बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े डकैती, बदमाश कैश और सोना लूटकर फरार
बरही में बैंक डकैती, 4 लाख कैश और सोना लूटकर फरार हजारीबाग:बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में चार नकाबपोश डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती की। हथियार के बल पर कर्मचारियों को काबू में कर करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 3 किलो सोना लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी के आधार पर जांच जारी है।