अयोध्या धाम में बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गोल्फ कार्ट संचालकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। शुक्रवार शाम 7:00 बजे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने सभी गोल्फ कार्ट संचालकों के साथ बैठक कर नियमों का पालन अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्धारित मार्ग व गति सीमा का पालन करना होगा।