नैनपुर: नगर में टीईटी के विरोध में शिक्षकों की रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Nainpur, Mandla | Apr 11, 2026 TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के विरोध में नैनपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने शनिवार शाम 4:00 बजे नगर में रैली निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने मुख्य मार्ग से होते हुए रैली निकाली और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के बाद शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सोपा।