गाण्डेय: गांडेय प्रखंड कार्यालय में जनगणना कार्य के लिए पत्र लेने गए कर्मियों का हंगामा
Gandey, Giridih | May 15, 2026
गांडेय प्रखंड कार्यालय में जनगणना कार्य के लिए पत्र लेने गए कर्मियों ने शुक्रवार को 3 बजे के बाद हंगामा किया। असल में सभी कर्मियों को डेढ़ बजे ही बुलाया गया था। लेकिन पत्र देने वाले अधिकारी मौके से नदारत थे। भीषण गर्मी की वजह से एक डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद कर्मियों का सब्र जवाब दे गया।जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ और फोन पर कर्मियों ने अधिकारियों से बातचीत की।