सरधना: दशहरा पर्व का भव्य आयोजन, रावण-कुंभकर्ण के पुतले दहन होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़
सरधना,बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को देर रात सरधना के श्री रामलीला मैदान में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ऐतिहासिक परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में रावण तथा कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। शाम होते ही रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया।