कुम्भराज: मृगवास थाना पुलिस ने राजस्थान से मध्य प्रदेश लाई जा रही ₹10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़ा
Kumbhraj, Guna | May 31, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने ₹10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पकड़े है। 31 मई को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात सूचना पर बांकखेड़ा जंगल के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर मुनेश लोधा और रामप्रसाद लोधा ग्राम घाटाखेड़ी थाना पाली जिला बारा राजस्थान को पकड़ा है। ₹10 लाख की 100.59 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित ₹11 लाख मसरूका जप्त कर जांच जारी है।