गुना नगर: एक्सिस बैंक में पैसे निकालने गए पति-पत्नी की बाइक दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
एक्सिस बैंक के बाहर दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी। गुना के महावीर पुरा निवासी संतोष कुमार लोधी की हीरो मोटरसाइकिल MP 08 MP 8199 को अज्ञात युवक बैंक के बाहर से चोरी कर ले गया। घटना 22 मई दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला जांच में लिया है।