बीरपुर: प्राथमिक विद्यालय बड़हारा नवीन में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित, सुंदरम टीम बनी विजेता
वीरपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बड़हारा नवीन मे शनिवार को सुबह करीब दस बजे बच्चों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया।विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रभाकर गौतम ने बताया कि चेतना सत्र के तुरंत बाद बच्चों की चार टीमों का गठन कर खो खो प्रतियोगिता कराया