कोरबा: कोरबा में शराब भट्टी के खिलाफ जनआक्रोश, भाजपा और कांग्रेस एक मंच पर आईं, वार्डवासियों ने हटाने का लिया संकल्प
Korba, Korba | Jun 21, 2026 कोरबा में नगर पालिका दीपका के वार्ड 11 से शराब दुकान हटाने की मांग अब जन आंदोलन बन गई है।श्यामा प्रसाद मुखर्जी गार्डन में वार्डवासी, व्यवसायी और सामाजिक संगठन एकजुट हुए। उन्होंने शराब दुकान के विरोध में शक्ति प्रदर्शन करते हुए इसे तत्काल हटाने का संकल्प लिया।इस अभियान में भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग एक मंच पर दिखे।