इस्लामनगर अलीगंज: नौआडीह में राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को दी गई अंतिम विदाई
जमुई जिले के सिकंदरा क्षेत्र के सात बार विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को गुरुवार को 3:45 बजे के लगभग पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पटना से पार्थिव शरीर पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिकंदरा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और माहौल गमगीन रहा।