बड़हिया: बड़हिया के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शनिवार को बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती पर बड़हिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में संपूर्ण वंदे मातरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पूर्वाहन 9 बजे विद्यालय की शिक्षकों एवं छात्रों ने इस मौके पर स्व. बंकिम चंद्र चटर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. छात्रा सोनाली व पूनम ने संपूर्ण वंदे मातरम का गायन किया.