पश्चिम सिंहभूम टेंट डेकोरेटर संगठन के वरिष्ठ सदस्य सह चाईबासा स्थित वर्मा टेंट हाउस के मुख्य संचालक संजय वर्मा (उम्र लगभग 55 वर्ष) का बुधवार देर रात निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 1:30 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनका देहांत हो गया। संजय वर्मा के निधन की खबर फैलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।