सावन के आखिरी सोमवार को ताड़केश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त
मिर्जापुर। सावन माह के आखिरी सोमवार को मिर्जापुर के प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और पूजा सामग्री लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा।
सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए।
#मिर्जापुर #ताड़केश्वर_महादेव #सावन_सोमवार #आखिरी_सोमवार #हर_हर_महादेव #बोल_बम #शिवभक्त #जलाभिषेक #भोलेनाथ #TodayMirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Aug 24, 2026