कटनी नगर: पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला,आजाद चौक की घटना, युवक अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है घटना आज रविवार शाम 4:50 मिनट की बताई जा रही है पुरानी रंजिश के चलते 8 से 10 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया और युवक पर चाकू से हमला कर घटना स्थल से भाग निकले घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस भी घटना की जांच के लिए पहुंची थी।