गोरखपुर: जमीनी विवाद में नुकीले हथियार से हमला कर छात्रा की आंख फोड़ने का आरोप, प्रेस वार्ता कर पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर की रहने वाली छात्रा अर्चना पुत्री राजेश ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीते 1 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजट से हमारे नए मकान के नींव खोदाई का काम चल रहा था।मैं भी वहां खड़ी होकर काम देख रही थी।तभी हमारे पट्टीदार वहां पहुंचे और हमारे परिवार पर हमला बोल दिया।और मेरा आंख भी फोड़ दिया गया।