उदवंत नगर: असनी के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार मामा और भगिनी को रौंदा, भगिनी की घटनास्थल पर हुई मौत, मामा हुआ जख्मी
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी गांव के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार मामा और भगिनी को रौंद दिया।इस घटना में भगिनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ज़ख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा चेकअप कर भगिनी को मृत घोषित कर दिया गया और मामा का उपचार जारी है।