जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े बूधवार को पीएम श्री स्कूल राजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होने शिक्षको की बैठक लेकर छात्रो की बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम के बारे मे विस्तार से चर्चा की। बरकड़े ने शिक्षक की बैठक लेते हुए कहा कि कक्षा 10 वी 12 वी के छात्रो के गणित, अंग्रेजी, भोतिक, रसायन विषय के अध्यापन कार्य पर विशेष ध्यान दे।