पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को देसी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दिन रात 11:51 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि मंगलवार की रात मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 21 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।