बिहार–बंगाल सीमा से सटे अमदाबाद थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़े स्कूल के कुएं से 8वीं कक्षा के छात्र का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 14 वर्षीय अंकुर अधिकारी रतवा थाना क्षेत्र (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बुधवार को 10 बजे सुबह बताया कि इस मामले में बंगाल निवासी एक नाबालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।