नरवर: नरवर तहसीलदार की कार्रवाई: नरवर जनपद के दौलतगंज बांग्ला में सड़क से अतिक्रमण हटाया गया
नरवर जनपद की ग्राम पंचायत सागोली के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतगंज बांग्ला में सड़क पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लगभग एक हजार की आबादी वाले इस गांव में यह सड़क मुख्य मार्ग के रूप में उपयोग की जाती है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस पर कब्जा कर लेने से हालात बेहद गंभीर हो ग