अशोक नगर: अशोकनगर में राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल, CBI जांच और रघुवंशी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग
अशोकनगर कलेक्ट्रेट में बुधवार को दोपहर 2 बजे रघुवंशी समाज ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपकर राम मंदिर निर्माण निधि और चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग उठाई। समाज ने ट्रस्ट की आय-व्यय का वार्षिक ऑडिट सार्वजनिक करने और ट्रस्ट के पुनर्गठन।