बारिश में डूबा इंदौर, 16 करोड़ की न्यू लिंक रोड बनी तालाब
इंदौर में पहली तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनी अन्नपूर्णा क्षेत्र की न्यू लिंक रोड जलमग्न हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद न्यू लिंक रोड पर कई फीट तक पानी भर गया। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है।
#Indore #Rain #Waterlogging #SmartCity #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Jul 1, 2026