माधौगढ़: सरावन गांव उस समय गूंज उठा जब नीट परीक्षा पास करने के बाद गांव के लोगों ने बिटिया अंजली राठौर का स्वागत किया
सरावन गांव उस समय गूंज उठा जब नीट परीक्षा पास करने के बाद गांव के लोगों ने बिटिया अंजली राठौर का भव्य स्वागत किया गया,ट्रैक्टर पर बैठकर आई बेटी जिसने अपने गांव में इतिहास रचा है।गांव में पहली बिटिया अंजली होगी जिसने नीट परीक्षा पास की है और अब उसका सपना डॉक्टर बनने का पूर्ण होगा,जिससे अब युवाओ में और भी पढ़ने का जोश भर जाएगा,दिन रविवार समय 5 बजे स्वागत किया।