कोलायत: कोलायत में चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
भोजासर-कोलायत सड़क मार्ग पर जाम्बा फांटा के पास एक चलते ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर कोलायत से मिट्टी भरकर आऊ की ओर जा रहा था।