कांके: राजभवन के पास रिम्स-2 के लिए हो रहे ज़मीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2025 राजभवन के पास रिम्स 2 को लेकर की जा रही जमीन अधिग्रहण को लेकर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से ग्रामीण धरना दे रहा है। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना है कि रिम्स 2 के लिए चयनित भूमि पर खेती की जाती है। जमीन अधिग्रहण करने से प्रभावित ग्रामीण भूमिहीन हों जाएंगे और खेती नहीं कर पाएंगे।