खुडैल: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ओला स्कूटर से सवा लाख की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
Khudel, Indore | May 15, 2026 शुक्रवार 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि शिवाजी नगर मेन रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ की बड़ी डिलीवरी देने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने विश्रांति चौराहे के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक काले रंग की ओला इलेक्ट्रिक मोपेड पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।