राधा रसोई में रोजाना जरूरतमंदों के लिए चल रहा निशुल्क भंडारा
जगाधरी। नजदीक बस स्टैंड, होटल स्काईलार्क स्थित राधा रसोई में रोजाना दोपहर 1 से 2 बजे तक निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। राधा रसोई में आज दाल-चावल का भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया।
राधा रसोई के संचालकों ने बताया कि आज का भोजन वितरण नरेश मित्तल जी एवं दया रानी जी के सहयोग से किया गया। राधा रसोई का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा किसी प्रियजन की पुण्यतिथि के अवसर पर राधा रसोई में सेवा कर सकता है। ₹3100 के सहयोग से 200 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा सकती है। इच्छुक लोग अपने पितरों की शांति एवं पुण्य स्मृति के लिए भी 200 लोगों को भोजन करवाकर इस सेवा कार्य में सहभागी बन सकते हैं।
राधा रसोई की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी खुशी अथवा प्रियजनों की स्मृति के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा कर पुण्य कार्य में योगदान दें।
स्थान: राधा रसोई, नजदीक बस स्टैंड, होटल स्काईलार्क, जगाधरी
समय: रोजाना दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक
संपर्क: नरेश मित्तल – 70158 73846
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 27, 2026