बिलग्राम: हैबतपुर में पत्नी वंशिका को तमंचा दिखाकर धमकाने वाला सोनू गिरफ्तार, तमंचा बरामद, 112 पर मिली थी सूचना
बिलग्राम थाना क्षेत्र के हैबतपुर के सोनू के द्वारा अपनी पत्नी वंशिका को तमंचा दिखाकर धमकाया गया इसकी सूचना 112 पर दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की और सोनू को दबोच लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है