पन्ना: बुलेट राजाओं पर पन्ना पुलिस का एक्शन: अब साइलेंसर का शोर नहीं, शहर में होगा सुकून
Panna, Panna | May 19, 2026 पन्ना में शहर की शांति भंग करने वाले बुलेट चालकों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार ने बड़ा बाजार और कटरा बाजार में पैदल मार्च कर मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर ही उतरवाए। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मरीजों और बुजुर्गों के सुकून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।