उनियारा: गोठड़ा के कल्याणपुरा में 23 अवैध नल कनेक्शन काटे गए
Uniara, Tonk | May 20, 2026 गोठड़ा के कल्याणपुरा में पेयजल समस्या निराकरण की मांग को लेकर लोगों ने टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने पर जलदाय विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अवैध कनेक्शन काट दिए। बुधवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंचे एईएन अमित सैनी मौके पर पंहुचकर अवैध नल कनेक्शन काटे व लोगों भरोसा दिलाया की टंकी भरवाकर नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी।