प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज से भगवतगंज खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
प्रतापगढ़।मामला मान्धाता ब्लॉक के बोझी गांव से होकर जाने वाली विश्वनाथगंज से भगवतगंज सड़क का है जो दो दशकों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का शिकार है।तमाम कोशिशों के बावजूद आज तक राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या से चित्रकूट से लगे विश्वनाथगंज से भगवतगंज मार्ग का लगभग दो किलोमीटर के दिन नहीं बहुरे।जिसको लेकर हर समय सिर्फ आश्वासन और वादे ही हाथ लगे।