कोंडागांव: कोंडागांव जिले के 13आदिवासी जनजाति समाज प्रमुखों ने बंगाराम सोढ़ी को सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष के रूप में दिया समर्थन
वर्तमान में कोंडागांव जिले में आदिवासी समाज के बीच दरार नजर आ रही है जिसे लेकर समाज में विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। वही इस मामले को लेकर आज 20 मई को आदिवासी भवन में एक प्रेसवार्ता आयोजित किया गया था जिसमें जिले के 13 आदिवासी जनजातीय समाज प्रमुखों ने बंगाराम सोढ़ी को सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष के रूप में समर्थन दिया है। मामले का हुआ खुलासा।