कोंडागांव: पलारी में 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर किया आत्महत्या, कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पलारी धाकड़पारा में सोमवार की सुबह एक युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पलारी धाकड़पारा निवासी 24 वर्षीय युवक धनाजी मरकाम ने अपने घर में साड़ी के टुकड़े से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा सिटी कोतवाली में दी गई।